फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness since ten days in Shaun and Kulala

Chamba News: शौण और कुलाला में दस दिन से अंधेरा

Mon, 16 Jan 2023 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Darkness since ten days in Shaun and Kulala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुशनगरी (चंबा)। ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के गांव शौण और कुलाला में दस दिन से 200 परिवार अंधरे में गुजर-बसर करने के लिए विवश हैं। दस दिन से गांवों में रहने वाले लोगों के घरों में बिजली के बल्ब नहीं जल पाए हैं। पंचायत में लगाया गया ट्रांसफार्मर खराब होने से ऐसी नौबत आई है।
बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को अंधेरे में ही सर्द रातें गुजारनी पड़ रही हैं। लोग अपने बिजली उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों में रोष है कि प्रशासनिक आदेशों के बाद विभाग बर्फबारी के दौरान व्यवस्था को कायम रखने के लिए पूरी तरह से सजग नहीं रहा है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर क्षेत्र में होने वाली बर्फबारी ने विद्युत प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को सुचारू करवाने की मांग की है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। चुराह उपमंडल में हुई बारिश और बर्फबारी ने एक तरफ जहां विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के समक्ष चुनौतियां पेश की हैं तो वहीं दूसरी ओर इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बौंदेड़ी पंचायत के शौण और कुलाला में बिजली न होने से ग्रामीण अपने सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों से फोन पर बात तक नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए मीलों पैदल सफर तय कर दूसरी पंचायतों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों कर्म सिंह, लेखराज, रामलाल, राकेश कुमार, मूलराज, पवन सिंह, जसवंत सिंह, योगराज और केवल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में दस दिन के बाद भी बोर्ड प्रबंधन विद्युत सप्लाई को सुचारू नहीं करवा पाया है। कहा कि बिजली का बिल समय पर चुकाने के बावजूद बोर्ड प्रबंधन बिजली काटने के लिए चल पड़ता है। ऐसे में दस दिन बाद भी गांवों में अंधेरा होने पर समस्या का समाधान करवा पाने में बोर्ड प्रबंधन सफल नहीं हो पाया है।


विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। क्षेत्र में जल्द बिजली सप्लाई को सुचारू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed