फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Danga installed in Bharodi village, danger to 10 houses removed

Chamba News: भरोड़ी गांव में लगाया डंगा, 10 घरों पर खतरा हुआ दूर

Wed, 19 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Danga installed in Bharodi village, danger to 10 houses removed
मंगला (चंबा)। ग्राम मंगला पंचायत के भरोड़ी गांव में बीते माह डंगा गिर जाने से गांव के करीब 10 घरों पर खतरा मंडरा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मौके का दौरा किया था और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए थे कि गिरा हुआ डंगा जल्द से जल्द दोबारा बनाया जाए। विधायक नीरज नैयर ने भी संबंधित विभाग को स्थिति से अवगत करवाया था। मंत्री और विधायक के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग ने भरोड़ी गांव में गिरा डंगा हटाकर उसकी जगह नया डंगा स्थापित कर दिया है। नए डंगें के निर्माण से गांव के घर अब सुरक्षित हो गए हैं। ग्रामीणों में सुभाष कुमार, पवन कुमार, देस राज, बलीराम, सुधीर, बबलू कुमार और अशोक कुमार ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक नीरज नैयर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed