{"_id":"660ed8bbe91a46d8dc059e8b","slug":"damaged-drinking-water-lines-replaced-in-hatnala-jansali-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121950-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हटनाला-जनसाली में बदलीं क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हटनाला-जनसाली में बदलीं क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें
Thu, 04 Apr 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा के खरूड़ा मोहल्ले में नई पाईप लाईन बिछाते कर्मचारी।संवाद
हटनाला-जनसाली में बदलीं क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें
एक माह तक दोनों वार्डों के घरों से जलशक्ति विभाग एकत्रित करेगा पानी के सैंपल
वार्डो के मोहल्लों में सीवरेज युक्त पानी आने से कई लोग हो चुके हैं बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हटनाला-जनसाली गली में जलशक्ति विभाग ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें बदल दी हैं। एक माह तक दोनों वार्डों के घरों में अब जल शक्ति विभाग पेयजल के सैंपल एकत्रित कर जांच करेगा। मोहल्लों में सीवरेज युक्त पानी आने की शिकायत के बाद विभाग ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को तलाश कर बदलने का कार्य शुरू कर दिया था। तीन दिन बाद विभाग ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन के पाइप बदल दिए हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में वर्षो पुरानी पेयजल लाइनों से शहरवासियों के लिए पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है।
पुराने होने के कारण पाइप जगह-जगह पर सड़-गल चुके हैं। इस कारण पेयजल पाइपों में पानी के साथ सीवरेज की गंदगी लोगों के घरों में पहुंचने के आरोप भी लगते रहे हैं। शहर के मोहल्लों में अचानक पेट दर्द उठने के बाद लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए। शहरवासी उपायुक्त से भी मिले और समस्या के समाधान की मांग की।
उपायुक्त के निर्देशों के बाद जलशक्ति विभाग ने जनसाली-हटनाला वार्डों की गली में पेयजल लाइनों की तलाश कर खोदाई का काम शुरू किया। वीरवार को कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपों को बदल दिया। किशोर शर्मा, शादीलाल शर्मा, मनोज कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि जलशक्ति विभाग को शहर में नए पेयजल पाइप बिछाकर पानी की आपूर्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन
उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि उक्त मोहल्लों में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को बदल दिया गया है। एक माह तक मोहल्ले के घरों से पानी के सैंपल एकत्रित कर जांचे जाएंगे, जिससे लोगों को गंदले पानी की सप्लाई न हो सके।
--