{"_id":"5e5fdde08ebc3ec5492bdc7b","slug":"dalhouise-khajjiar-road-blocked-due-to-avalanch-chamba-news-sml32654194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड गिरने से आधा घंटा अवरूद्ध रहा डलहौजी-खज्जियार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड गिरने से आधा घंटा अवरूद्ध रहा डलहौजी-खज्जियार मार्ग
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर लक्कड़मंडी के पास हिमखंड गिरने से दोपहर के समय मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए आधे घंटे तक अवरुद्ध रहा। गनीमत रही कि पहाड़ी से जिस समय सड़क पर हिमखंड गिरा, उस समय सड़क पर कोई भी वाहन मौजूद नहीं था। अन्यथा हिमखंड की चपेट में आने से जानमाल का नुकसान हो सकता था। सड़क पर बर्फ का पहाड़ बनने से वाहनों के पहिये जाम हो गए।
इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पर्यटक रास्ता बंद होने की वजह से परेशान दिखे। कई पर्यटकों के लिए हिमखंड रोमांच का विषय भी बना रहा। पर्यटक हिमखंड के साथ आई बर्फ पर खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आए। वहीं मार्ग बंद होने से लोगों ने लोनिवि को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लोनिवि ने रोबोट जेसीबी मशीन को बर्फ हटाने के लिए भेजा। इसके बाद जेसीबी मशीन से सड़क पर गिरे हिमखंड को हटाया गया।
आधे घंटे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मार्ग बहाल होने के बाद पर्यटक खज्जियार पहुंच सके। उपरोक्त स्थान पर पहले भी हिमखंड गिर चुके हैं। इसके चलते कुछ दिन पहले विभाग ने मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। लोनिवि के सहायक अभियंता नवदीप कुमार ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर हिमखंड से मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसे विभाग की मशीन से जल्द खुलवा दिया गया।