{"_id":"619e5e1080930e7f7a664331","slug":"daily-wage-workers-took-out-rally-chamba-news-sml3912795186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने निकाली रैली
विज्ञापन
चंबा में रैली निकाल प्रर्दशन करते वन विभाग दैनिक वेतन भोगी संघ चंबा के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : Chamba
चंबा। आठ माह से वेतन न मिलने से नाराज वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने बाजार में रोष रैली निकाली। सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और बाजार से लेकर वन अरण्यपाल के कार्यालय तक रोष रैली निकाली। उन्होंने यहां मौजूद अधीक्षक को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
वन विभाग दैनिक वेतन भोगी संघ के अध्यक्ष जान मोहम्मद ने बताया कि बीस वर्षों से विभाग में सेवाएं देने वाले दैनिक वेतन भोगियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है। इसके चलते कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि दैनिक वेतन भोगियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को अपने बच्चों की फीस और राशन खरीदने में परेशानी हो रही है।
वरिष्ठता के आधार पर दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए। इसके अलावा हर माह मस्टररोल जारी किया जाए और श्रम कानूनों को लागू किया जाए। कहा कि विभाग ने मार्च 2021 से किसी भी कर्मचारी को वेतन का भुगतान नहीं किया है। 20 सालों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। इसके अलावा कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जिसका संघ कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन
जिन लोगों को काम से निकाला गया है, उन्हें तुरंत काम पर लिया जाए अन्यथा संघ आने वाले समय में आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से विभाग की होगी। कहा कि विस सत्र में भी संघ अपनी मांगों को उठाएगा।