फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Daily wage earners submitted memorandum to DC

Chamba News: दैनिक वेतनभोगियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Feb 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Daily wage earners submitted memorandum to DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। वन विभाग की मसरूंड रेंज के तहत आते 40 दैनिक वेतनभोगियों को कई माह से वेतनमान नहीं मिल रहा है। वेतनमान न मिलने से दैनिक वेतनभोगियों को परिवारों का पालन-पोषण करने में परेशानी हो रही है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ चंबा के अध्यक्ष चमन सिंह, सचिव सुरेश कुमार, देसराज, बिंदू, रविंद्र कुमार, हेमराज, ठाकुर दास, रोहित कुमार, ब्यासदेव, ओम राज आदि ने वन विभाग से उन्हें हर माह वेतनमान दिए जाने और पूरा वेतन देने की मांग की है। दैनिक वेतनभोगियों ने बताया कि उन्हें विभाग के अधीन कार्य करते हुए आठ से लेकर 20 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने विभाग से कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित किए जाने और वरिष्ठता सूची तैयार करने की मांग की है। कहा कि वर्ष 2015-16 तक दैनिक वेतन भोगियों के मस्टररोल जारी होते रहे हैं बावजूद इसके अचानक मस्टररोल जारी करना बंद कर दिए गए हैं। बताया कि उन्हें साप्ताहिक अवकाश और कानून के अनुसार मिलने वाली छुट्टियां भी नहीं मिल रही हैं। कहा कि अपनी मांगों को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया। बावजूद इसके उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है। दैनिक वेतनभोगियों ने वन विभाग पर मनमाने तरीके से लोगों को नियमित करने का आरोप लगाया है। कहा कि पात्रों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है जो सरासर गलत है। दैनिक वेतनभोगियों ने जिलाधीश डीसी राणा को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed