{"_id":"67210b04ae658739a20c7402","slug":"crusher-seized-in-pangis-shaili-dhank-documents-sought-in-15-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-136164-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी की शैली ढांक में क्रशर सीज, 15 दिन में मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी की शैली ढांक में क्रशर सीज, 15 दिन में मांगे दस्तावेज
Tue, 29 Oct 2024 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के संसारी और कुल्लू-मनाली मार्ग पर शैली ढांक में चल रहे अवैध क्रशर को वन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। टीम ने यह कार्रवाई बीते शनिवार को की है।
विभाग को शिकायत मिली थी कि संसारी और कुल्लू-मनाली मार्ग पर शैली ढांक में 9 सालों से अवैध रूप से बजरी क्रशर प्लांट चलाया जा रहा है। टीम ने मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों से क्रशर प्लांट चलाने संबंधी दस्तावेज मांगे तो उनके पास किसी तरह का कोई कानूनी दस्तावेज नहीं था। पूछताछ में ठेकेदार के कर्मचारी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद क्रशर को सीज कर दिया गया। अब 15 दिन के भीतर क्रशर संबंधी दस्तावेज कार्यालय में दिखाने को निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार वन मंडल पांगी को संसारी और कुल्लू-मनाली मार्ग पर स्थित शैली ढांक में चल रहे क्रशर के बारे में पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं।
पांगी घाटी में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए वन विभाग प्रयासरत है। स्थानीय निवासी भी इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा है। अवैध खनन न केवल पारिस्थितिकी तंत्र को क्षति पहुंचाता है, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ता है।
विज्ञापन
-- विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग ने एक टीम का गठन कर क्रशर प्लांट को सीज किया है। विभाग बिना अनुमति चल रहे दो क्रशर को अब तक सीज कर चुका है। कार्रवाई के दौरान वन खंड अधिकारी केवल कृष्ण, वन रक्षक रूप सिंह, वन रक्षक किलाड़ केवल कुमार, वन रक्षक रोहित कुमार, वन रक्षक लक्षिक कुमार मौजूद रहे। - डीएस डडवाल, वन मंडल अधिकारी, पांगी
--