{"_id":"653d4099ecff395ca90fca67","slug":"crowds-gathered-to-watch-the-shooting-of-hollywood-film-in-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-10858-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने को उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने को उमड़ रही भीड़
Sat, 28 Oct 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही है। सर्दी के मौसम में पांगी घाटी के लोगों के लिए शूटिंग के रूप में मनोरंजन का नया साधन मिल गया है।
पांगी वासी फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को हॉलीवुड फिल्म आइस रोड-दो रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग ऊरू ढांक में की गई। यहां पहाड़ों के बीच फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। हॉलीवुड स्टार कलाकारों सहित 108 लोगों का दल शूटिंग करने के लिए पांगी घाटी पहुंचा है। आगामी कुछ दिन तक यह दल पांगी के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग करेगा। आने वाले समय में पांगी घाटी में फिल्म की शूटिंग के लिए अन्य कलाकार भी पहुंच सकते हैं। ऐसा होने पर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पांगी में फिल्म की शूटिंग के लिए अतिरिक्त निदेशक फिल्म इन्फाॅर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने अनुमति दी है। इसके चलते हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टीम पांगी पहुंची है। ऊरू ढांक के अलावा यह टीम साच पास सहित अन्य इलाकों में भी शूटिंग करेगी। संवाद
--