फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of tourists gathered in Khajjiar

खज्जियार में उमड़ी सैलानियों की भीड़

Fri, 25 Mar 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists gathered in Khajjiar
खज्जियार में बढ़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार शुक्रवार को सैलानियों से गुलजार रहा। पंजाब सहित अन्य राज्यों के सैलानी घूमने के लिए यहां पहुंचे हैं। इसके चलते झील मैदान पर्यटकों से भर चुका है। इससे होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्यटन कारोबार से जुड़े छोटे कारोबारी भी काफी खुश हैं। पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है। बाहरी राज्यों में इस माह प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके चलते सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन खज्जियार के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि होटल मालिक सैलानियों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। पर्यटन सीजन में सैलानियों को होटलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पिछले दो सीजन कोरोना संक्रमण की वजह से बरबाद हो चुके हैं। इससे कारोबारियों को लाखों का घाटा हुआ है। इस बार कोरोना का खतरा भी इतना अधिक नहीं है। ऐसे में सरकार भी सैलानियों को प्रदेश में आने के लिए बढ़ावा दे रही है। कोरोना काल में उन्हें जो घाटा हुआ था, उसकी इस सीजन में भरपाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed