फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of devotees gathered in Chamunda temple to seek blessings of two sisters.

Chamba News: दो बहनों का आशीर्वाद लेने चामुंडा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 28 Apr 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Chamunda temple to seek blessings of two sisters.
चंबा। दो देवी बहनों के मिलन के पावन अवसर पर ऐतिहासिक चामुंडा माता मंदिर में जातर मेले का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

मंदिर में विराजमान दोनों देवी बहनों का भक्तों ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान चामुंडा माता के गुर ने भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। जातर मेले के दौरान खट्टे पकौडू, पापड़ सहित अन्य खाद्य पदार्थों के अस्थायी स्टॉल मंदिर परिसर में सजे। इसमें लोगों ने इन सभी व्यंजनों का स्वाद चखा। साथ ही अपने परिवार के लिए व्यंजनों को घर भी ले गए। इस ऐतिहासिक जातर मेले को देखने और इसका साक्षी बनने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। जातर मेले के दौरान मुख्य आकर्षण चुराही नाटी बनी, जोकि बैरेवाली माता के साथ आए कारदारों ने मंदिर परिसर में डाली। कारदारों के साथ माता के भक्त भी इस नाटी में थिरकने लगे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर डाली जाने वाली नाटी को देख हर कोई उसमें शामिल होता हुआ नजर आया। जातर मेले के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए देवीकोठी से बैरेवाली माता हर वर्ष अपनी बहन चामुंडा से मिलने चंबा पहुंचती हैं। जैसे ही उनका चंबा में आगमन होता है तो लोग बैरेवाली माता का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें अपने घरों में आमंत्रित करते हैं। कारदार बैरेवाली माता के चिह्नों को लेकर लोगों के घरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यहां उनकी फूल वर्षा के साथ स्वागत किया जाता है। इने बहनों के मिलन के अंतिम दिन चामुंडा माता मंदिर परिसर में जातर मेले का आयोजन होता है। सोमवार को बैरेवाली माता अपनी देवी बहन से विदाई लेकर वापस देवीकोठी के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए चुराह का सफर पैदल ही तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed