{"_id":"582744564f1c1bf77eb3b965","slug":"women-suside-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"न जीने दे रहे न ही मरने, लिखकर ढांक में कूद गई महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न जीने दे रहे न ही मरने, लिखकर ढांक में कूद गई महिला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न जीने देते हैं न ही मरने देते हैं, इन चंद शब्दों को लिखकर एक महिला ने शुक्रवार शाम को सिढकुंड में ढांक से छलांग लगा दी। करीब सौ मीटर गहरी ढांक में गिरते ही महिला की मौत हो गई। पुुलिस ने महिला की ओर से लिखित सुसाइड नोट और मायके पक्ष के बयान पर सास, ससुर, देवर व देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने सुसाइड नोट में सुसराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला की पहचान सरोज पत्नी सतीश कुमार निवासी पंचायत प्राहनवीं गांव टाटरू के रूप में हुई है। महिला का पति सतीश कुमार जिला से बाहर नौकरी करता है। महिला ससुराल में रह रही थी। सरोज शुक्रवार को अपने मायके सिढकुंड गई थी जहां पर उसने एक सुसाइड नोट लिखकर मायके वालों को बिना कुछ बताए ढांक में छलांग दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये जिन्होंने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला के पास मिले सुसाईड नोट में उसने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने सुसाइड नोट को पढ़कर तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिये क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। महिला के भाई ने पुलिस में महिला के ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को सुसराल वाले अकसर तंग करते रहते थे। उसके बारे में वह कई बार अपने माता पिता को बता चुकी थी।
इस संबंध में एक मामला चंबा में महिला पुलिस थाना विंग में भी चल रहा है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ढांक में छलांग लगाने से महिला की हुई मृत्यु का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए व 306 के तहत मामला दर्ज किया है।