{"_id":"59149fde4f1c1b231f85324e","slug":"wine-recovered-from-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने राहगीर से पकड़ी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने राहगीर से पकड़ी अवैध शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 11 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरी थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम बुधवार को शाम के समय डोल गांव के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान मनोज कुुमार निवासी गांव रंगड़ हाथ में बैग लिए वहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन
वह पुलिस को सामने देख हड़बड़ाहट में वहां से भागने लगा। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली तो इस दौरान बैग में पुलिस को 16 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुईं। शराब को कब्जे में लेकर व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन