फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two women eat poision

चंबा में दो महिलाओं ने खाया जहर, एक की मौत

Wed, 26 Oct 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Wed, 26 Oct 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से चंबा शहर में एक महिला की मौत हो गई है। शहर के रामगढ़ मोहल्ला की रहने वाली पूनम पत्नी राजेंद्र सिंह को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया था। लेकिन यहां उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। महिला के मायके पंजाब में है और पुलिस ने हादसे के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि जल्द ही इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के अनुसार महिला ने गलती से जहर खा लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल में लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक अन्य मामले में ग्राम पंचायत बसोधन में बुधवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला ने अपने परिवार वालों को इसके बारे में बताया। परिवार के सदस्यों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। महिला की पहचान गुड्डी देवी पत्नी रंगीला राम निवासी गांव परेंडा पंचायत बसोधन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed