{"_id":"584bfa184f1c1b104f44b3c0","slug":"two-bikers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, एक टांडा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, एक टांडा रेफर
ब्यूरो/ चंबा।
Updated Sat, 10 Dec 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-बालु मार्ग पर शनिवार को बाइक स्किड होने से दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा दोपहर के समय करीब दो बजे हुआ। जब दोनों युवक बाइक पर चंबा कॉलेज से शहर की तरफ आ रहे थे। बालू के पास बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों ने घायल युवकों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि, दूसरे को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि शनिवार दोपहर को दो घायल युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जिनकी पहचान हितेंद्र कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव सेरी डाकघर उटीप और कुुशल कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव बाड़का के रूप में हुई है। कुशल कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अस्पताल में घायल युवकों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बालू के पास बाइक दुर्घटना का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक घायल हुए हैं।