{"_id":"590a0d5e4f1c1ba874441c66","slug":"two-arrested-with-charas-in-dharmshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में एक किलो चरस समेत 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला में एक किलो चरस समेत 2 गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Wed, 03 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान के तहत दो व्यक्तियों को 1.17 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक महिंद्रा पिकअप को दरीणी के समीप जांच के लिए रोका गया, तो इसकी तलाशी के दौरान 1.17 किलोग्राम चरस बरामद की गई। जिला चंबा से संबंध रखने वाले आरोपियों की पहचान घनश्याम उर्फ गन्नू (25) पुत्र कृष्ण चंद गांव मदान तहसील चुराह और बिंदू पठानिया निवासी तीसा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से नशे की खेप के साथ एक मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी बाइक को जीप में लाद कर ले जा रहे थे।
उधर, एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि नशे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि नशे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।