{"_id":"587d01f04f1c1bdc30efdf74","slug":"thief-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में दो घरों, डिपो के ताले टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुर में दो घरों, डिपो के ताले टूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)।
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भटियात की रायपुर पंचायत के रायपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों और एक सहकारी राशन के डिपो में सेंध लगा दी। चोर ताले तोड़ कर एक घर से तीन तोले सोने के आभूषण ले उड़े।
विज्ञापन
राशन डिपो और एक घर से चोरों को कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि सस्ते राशन के डिपो के ताले तो टूटे हुए मिले लेकिन वहां से किसी भी तरह का कोई भी सामान गायब न होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इंदु बाला के घर में चोरों ने हर संभावित जगह पर तलाशी की लेकिन उन्हें वहां से भी एक फूटी कौड़ी बरामद नहीं हुई। इसके बाद जब चोरों ने पूजा निवासी चेली के रायपुर स्थित किराये के मकान का ताला तोड़ा तो उन्हें वहां रखे लगभग तीन तोले सोने के आभूषण हाथ लग गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद रायपुर क्षेत्र के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों को अपनी संपत्ति की सुरक्षा की चिंता सताने लगी हैं। इसके चलते लोगों ने पुलिस से इन अज्ञात चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी एमएस राणा ने बताया कि प्रभावित पूजा देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर शीघ्र पुलिस की हिरासत में होंगे।