{"_id":"901c380509dfa06578129f3aaad89887","slug":"snowfall-in-chamba-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 23 Dec 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में एक बार फिर से मौसम खराब होने से निचले इलाकों में शीतलहर का दौर जारी हो गया है। बुधवार को ऊपरी इलाकों में हिमपात होने के कारण निचले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड ज्यादा होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके कारण शहर के बाजार में भी सुनापन आ गया है।
विज्ञापन
मंगलवार तक मौसम साफ रहने से लोगों ने धूप का आनंद उठाया लेकिन बुधवार को दोबारा से मौसम खराब हो गया। साथ ही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अजय कुमार, प्रकाश चंद, रोहित कुमार, मनोज कुमार, देवी सिंह, ओम कार, जय सिंह और चंद राम का कहना है कि बुधवार को ऊपरी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में शीतलहर चलना शुरू हो गई है। इसके कारण निचले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ठंड ज्यादा होने के कारण लोग अपने घरों में ही बैठना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में तापमान कम होने से बर्फबारी होने के आसार बढ़ गये हैं।