फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rock clasped, labourer died

तड़ोली में चट्टान के नीचे दबा मजदूर, मौत

Sat, 02 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sat, 02 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

उदयपुर के तड़ोली में दो मजदूरों पर अचानक भारी भरकम चट्टान गिर गई। चट्टान की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान राजू पुत्र अमरो निवासी द्रमण के रूप में हुई है। जबकि रविंद्र कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी साच हादसे में घायल हुआ है। यह दोनों तड़ोली में एक निर्माणाधीन इमारत के बाहर डंगे का काम कर रहे थे। अचानक डंगे के ऊपर अटकी एक चट्टान खिसक कर राजू के ऊपर आ गिरी। राजू के बगल में खड़े रविंद्र कुमार की टांग चट्टान की चपेट में आ गई। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चट्टान के नीचे दबे राजू को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद उसे चट्टान के नीचे से निकाल लिया गया। लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। घायल को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही चिकित्सक व अन्य स्टाफ अलर्ट हो गया था। घायल को उचित उपचार दिया जा रहा है। वहीं, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल के बयान लिए जा रहे हैं, इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed