{"_id":"ac6cec81fdd1b2fef2a2923aff10cd12","slug":"road-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-जोत मार्ग आवाजाही के लिए बहाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-जोत मार्ग आवाजाही के लिए बहाल
ब्यूरो /अमर उजाला, ख्ाजियार चंबा
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी से बंद चंबा-जोत मार्ग को यातायात के लिये बहाल कर दिया गया है। सात फरवरी को हुुई बर्फबारी के कारण चंबा-जोत मार्ग यातायात के लिये बंद कर दिया गया था, लेकिन लोनिवि ने चंबा-जोत मार्ग को खोलने के लिये युद्घ स्तर पर कार्य शुरू किया। एक्सईएन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सात फरवरी को चंबा में हुई बर्फबारी के बाद चंबा-जोत मार्ग बंद हो गया था।
विज्ञापन
इस मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिये विभाग की ओर से काफी संख्या में मजदूर व जेसीबी लगाये गये थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक चंबा-जोत मार्ग को यातायात के लिये बहाल कर दिया गया। स्थानीय निवासी अजय कुमार, राकेश, नीरज, प्रेम लाल, रोशन लाल, राजेश, संजय और मनोज कुमार ने चंबा-जोत मार्ग को बर्फबारी के दो दिनों बाद ही खोलने के लिये विभाग को बधाई दी है।
विज्ञापन