फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road facility demand

सड़क सुविधा नहीं होने से रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं मरीज

Sun, 28 Feb 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 28 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत वैली को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है। वैली पंचायत में अभी तक  सड़क सुविधा नहीं है। इसके कारण ग्रामीणों को बीमार, वृद्ध व गर्भवती महिलाओं को पीठ पर उठाकर उपचार हेतु रजेरा सड़क तक लाना पड़ता है। रजेरा सड़क तक पहुंचने से पहले ही कई बीमार वृद्ध व गर्भवती  महिलाएं रास्ते में ही दम तोड़ चुकी हैं। स्थानीय निवासी राकेश, चंद राम, धर्मू, मनोज कुमार, शिव ठाकुर, देशराज, प्यार सिंह, टेक चंद, सोभिया राम और संजय कुमार ने बताया कि सड़कें भाग्य रेखाएं होती हैं। अगर किसी गांव में यह रेखा ही नहीं हो तो उस गांव का भविष्य क्या होगा। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार व प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं कि वैली गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वैली गांव को भी जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed