{"_id":"57cd75d84f1c1b2556317140","slug":"rape-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की झांसा देकर नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी की झांसा देकर नाबालिग से दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 05 Sep 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि कुछ समय पहले वह अपनी बहन के घर गई थी। जहां पर गौरव पुत्र भुपत निवासी गांव चड्डी जिला चंबा ने उससे संपर्क साधा।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला भी शुरू हुआ। इसी दौरान गौरव ने नाबालिग को आगामी समय में शादी करने को कहा और उससे संपर्क पर रहने के लिए एक मोबाइल फोन की सिम भी दी। जिस पर गौरव अक्सर नाबालिग से बात किया करता था। सब कुछ आरोपी की बनाई योजना के अनुसार होता रहा। इस बीच 28 अगस्त की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे आरोपी गौरव ने जबरदस्ती नाबालिग का शारीरिक शोषण किया और शादी करने से मुकर गया।
विज्ञापन
लिहाजा पीड़िता ने सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना चंबा में कर दी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी गौरव पर भादंसं की धारा 376 व चार पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में एएसपी चंबा विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोप काफी संगीन है। जिसकी निष्पक्ष और पारदर्शिता से छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन