{"_id":"58fb8bdb4f1c1b9c5c8b509b","slug":"pwd-employee-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला लोनिवि कर्मचारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला लोनिवि कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा।
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के पीछे शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लोनिवि कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान राजू कुमार पुत्र सुखदेव निवासी वीपीओ कीड़ी के रूप में हुई है। जोकि लोनिवि में मिस्त्री था।
वीरवार को राजू कुमार अपनी पत्नी इंद्रो देवी के साथ 108 एंबुलेंस में इलाज करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल आया था। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। लेकिन, राजू कुमार घर जाने की बजाए चंबा में ही ठहर गया। रात के समय वह अचानक कहीं चला गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन, उसका कहीं पर भी कोई पता नहीं लगा।
परिजन शुक्रवार को भी पूरा दिन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने राजू कुमार के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के डॉक्टर आवास के पास पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने पर शव की शिनाख्त राजू कुमार के रूप में हुई। मृतक के सिर व मुंह में चोट के निशान भी थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के पास पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। इसकी पहचान हो चुकी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।