फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   punishment on crime

चरस तस्कर को दस साल की कैद, एक लाख जुर्माना

Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
punishment on crime
क्राइम

विशेष न्यायाधीश द्वितीय चंबा पारस डोगर की अदालत ने चरस तस्कर को कारावास के साथ ही जुर्माने की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को जुगल किशोर पुत्र पृथ्वी राज निवासी मोहल्ला शाह शिकंदर देवी तालाब मंदिर जालंधर (पंजाब) को चरस तस्करी करने पर दस साल का कारावास और एक लाख जुुर्माने की सजा सुनाई गई है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में जुगल किशोर को ढाई साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस केस की पैरवी जिला उप न्यायवादी कंवर उदय सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि छह जून 2012 को पुलिस टीम जब नकरोड़ बाजार और अन्य क्षेत्रों में गश्त पर थी तो रात करीब डेढ़ बजे टीम बैरा स्यूल खड्ड के समीप पहुंची। इस दौरान चाहला की ओर से दो लोग पुलिस को आते हुए दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। इस दौरान जुगल किशोर के साथ कमल किशोर के बैग से 1100 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में चालान पेश किया। हालांकि, दूसरे आरोपी कमल किशोर की ट्रायल के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed