फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pensioners demand

पेंशनरों के मेडिकल भत्ते में की जाए बढ़ोतरी

Sun, 28 Feb 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Sun, 28 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सिहुंता की मासिक बैठक रविवार को ग्राम पंचायत टुंडी के पंचायत भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता  इकाई प्रधान बीएम शेख ने की। बैठक के दौरान 30 पेंशनरों ने भाग लिया। महासचिव ओंकार चौहान ने बताया कि पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मान सिंह की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बैठक में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। महंगाई भत्ते की छह प्रतिशत किस्त जुलाई, 2015 से देय है, उसे जल्द दिया जाए। काफी  समय से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है, उनका जल्द  भुगतान किया जाए। मेडिकल भत्ता 350 की बजाये 500 रुपये दिया जाए। 65-70-75 वर्ष पार कर चुके पेंशनरों को मिलने वाला भत्ता उनकी मूल पेंशन में डाला जाए। बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व परिवहन मंत्री जीएस बाली से मांग की गई कि सुबह 6 बजे टुंडी से टांडा के लिए  नगरोटा बगवां डीपो की बस सेवा प्रदान की जाए। अक्तूबर, 2015 में चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिहुंता में इस वर्ष कॉलेज खोलने व तहसील का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की थी। पेंशनरों ने कहा कि 5 महीने बीतने के बावजूद अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। इस मौके पर प्रेस सचिव सोम दत्त, प्रीतम भारद्वाज, रमेश महाजन, चैन सिंह, शरिफ मोहम्मद, नूर मोहम्मद, खैदी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed