फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

छंटनी में ही बाहर हो गए प्रधान और उपप्रधान पद के दावेदार

Fri, 18 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 18 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 पंचायत चुनाव से पूर्व छंटनी की परीक्षा में ही 13 उम्मीदवार बाहर हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए गए हैं उनमें से दो ने प्रधान, दो ने उपप्रधान और अन्य ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किए थे। ज्यादातर नामांकन ठेकेदारी में पंजीकृत होने, अवैध कब्जे धारक होने या फिर आवेदन पत्रों में अधूरी जानकारी देने की वजह से रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन



 भटियात ब्लॉक में शेरपुर पंचायत से प्रधान व उपप्रधान पद का एक-एक नामांकन रद्द हुआ है। जबकि पुखरी पंचायत में एक उपप्रधान का नामांकन रद्द किया गया। इसके अलावा रूलियाणी व बाथरी पंचायत में एक-एक वार्ड सदस्य का नामांकन छंटनी के दौरान रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

  चंबा ब्लॉक में वार्ड सदस्य के चार नामांकन रद्द हुए हैं। यहां 689 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें से 22 निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जबकि चार का नामांकन रद्द कर दिया गया है। अब 663 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहीं चुराह उपमंडल की जुनांस पंचायत में प्रधान पद का एक नामांकन रद्द हुआ है। जबकि खजुआ, कल्हेल व गुवाड़ी में वार्ड सदस्य पद के एक-एक नामांकन रद्द किए गए हैं। सलूणी ब्लॉक में एक भी नामांकन रद्द नहीं हुआ है। जिन वार्ड में दो-दो उम्मीदवार मैदान में बचे हैं वहां अब सबकी नजरें 21 दिसंबर को नाम वापस लेने की तारीख पर टिकी हैं। इस दिन नाम वापस लेने और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

इनसेट...
चंबा जिला में पंचायतों में ऐसे बने समीकरण
सलूणी ब्लॉक की 43 पंचायतों के लिए 201 प्रधान जबकि 228 उपप्रधान मैदान में हैं। इस ब्लॉक में 43 वार्ड सदस्य के पदों के लिए 262 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुराह में 45 पंचायतों में 232 प्रधान, 75 उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के 271 पदों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चंबा ब्लॉक में 39 पंचायतों के लिए 201 प्रधान, 200 उपप्रधान पद के उम्मीदवार जबकि 663 वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार मैदान में हैं।
 भटियात ब्लॉक में 69 पंचायतों के लिए 327 प्रधान, 384 उपप्रधान और 403 वार्ड सदस्य के पदों के लिए 974 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
मैहला ब्लॉक की 42 पंचायतों के लिए 252 प्रधान, 302 उपप्रधान और 266 वार्ड सदस्यों के पदों के लिए 845 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनसेट...
21 दिसंबर को साफ होगी तस्वीर : नेगी
उधर, पंचायतीराज विभाग के अधिकारी एमएस नेगी का कहना है कि पंचायतों से आंकड़े मंगवाए जा रहे हैं। कुछ पंचायतों के आंकड़े आने में देरी हुई है। 21 दिसंबर को ही चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed