फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

साल के पहले दिन तय होगा 79 पंचायतों में नुमाइंदों का भाग्य

Sat, 05 Dec 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 05 Dec 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 नए साल का पहला ही दिन चंबा में 79 पंचायतों में दावेदारी जताने वालों के भाग्य का फैसला लेकर आएगा। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम ढलने तक नतीजे भी सामने आ चुके होंगे। चंबा के लिए तीन चरणों का शेड्यूल पंचायत आधार पर तय हुआ है जिसमें जिला की 238 पंचायतों में होने वाले चुनाव को 79-79 और 80 पंचायतों के आधार पर बांटा गया है।

विज्ञापन




 प्रशासन ने ब्लॉक आधार पर चुनाव करवाने की दलील को नकार दिया है। सबसे ज्यादा 69 पंचायतों वाले भटियात ब्लॉक के भी तीन हिस्से किए गए हैं और तीनों चरणों में 23-23 पंचायतों में चुनाव करवाने पर सहमति हुई है।
विज्ञापन




शनिवार देर शाम तक उपायुक्त कार्यालय में चली बैठक के बाद इसका शेड्यूल तय हुआ है। सिर्फ सलूणी ब्लॉक ही ऐसा ब्लॉक है जहां की पंचायतें तीन से गुणा नहीं होंगी। इस ब्लॉक में 43 पंचायतें हैं और चुनाव पहले चरण में 14-14 और अंतिम चरण में 15 पंचायतों में करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जबकि जिला के दूसरे सभी ब्लॉक में पंचायतें तीन से गुणा हो रही हैं। इसमें चंबा ब्लॉक में 39 पंचायतें, चुराह में 45, भटियात में 69 व मैहला में 42 पंचायतें शामिल हैं। इन सभी पंचायतों को उपायुक्त ने तीन चरणों में विभाजित कर दिया है। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि सोमवार तक प्रशासन पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए चिह्नित जिला की 79 पंचायतों का ऐलान कर दे।
इनसेट...
एसडीएम को जारी कर दिए हैं सभी निर्देश : उपायुक्त
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि चुनाव के चरण पंचायत आधार पर बांटे गए हैं, जिसमें 79-79 और 80 पंचायतों में चुनाव होंगे। सभी उपमंडल अधिकारियों को पंचायत चुनाव की तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के आधार पर पूरी होगी।

 इनसेट...
चंबा में 283 में से 238 पंचायतों में होंगे चुनाव
चंबा जिला में कुल 283 पंचायतें हैं। इनमें से भरमौर ब्लॉक की 29 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि पांगी ब्लॉक की 16 पंचायतों में मतदान जून महीने तक संभावित है। अन्य 238 पंचायतों में पहली, तीन और पांच जनवरी को मतदान होगा। इसमें वार्ड सदस्य, प्रधान व उपप्रधान के चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित हो जाएंगे। जबकि पंचायत समिति व जिलापरिषद के परिणाम सात जनवरी को घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed