{"_id":"d5f3944be6855ee38b83d263be28a358","slug":"overloding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के वाहनों में ठूस-ठूस कर भरे जा रहे बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी स्कूलों के वाहनों में ठूस-ठूस कर भरे जा रहे बच्चे
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों के छात्रों को वाहनों में ठूस-ठूस कर ले जाया जाता है। नियमों और अनुशासन की सीख देने वाले इन संस्थानों की कोताही से हर व्यक्ति हैरान हैं। इस ओर प्रशासन का भी कोई ध्यान नहीं है। पिछले कुछ समय में चंबा में जिस प्रकार निजी स्कूलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उसी तरह स्कूलों तक विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए वाहनों में भी वृद्घि हुई है। रोजाना ओवरलोड स्कूली वाहन को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इस अनियमितता को रोकने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया है। इस संबंध में कुछ अभिभावकों अजय, अशोक, महेंद्र, प्रकाश, कमलेश, राज कुमार सहित अन्य की माने तो अगर ऐसा हो रहा है तो इसे रोका जाना आवश्यक है। इससे कभी भी बच्चों के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी इस बात पर ध्यान देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
जिला प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक एसएस पठानिया ने बताया कि सभी निजी स्कूलों को इस बारे में चेताया गया है। अगर निजी स्कूल प्रबंधन मनमानी कर रहे हैं तो ट्रैफिक पुलिस इस अनियमितता को रोकने के लिए उचित कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। निजी स्कूलों पर लगाम कसी जाएगी। जरूरत से ज्यादा बच्चों को बैठाने वाले चालकों और स्कूल प्रबंधकों को बख्शा नहीं जाएगा।