{"_id":"57053ce84f1c1b8565c810de","slug":"one-died-in-beracyul-khad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरास्यूल खड्ड से रेत निकालते पलटा टैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरास्यूल खड्ड से रेत निकालते पलटा टैक्टर चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को पानी से निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चंबा की बैरास्यूल खडड में अवैध रूप से रेत निकालते समय नदी के बहाव की चपेट में आकर ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दब कर चालक की मौत हो गई। चालक के साथ दूसरे युवक ने तैर कर जान बचाई।
विज्ञापन
चालक की पहचान देसराज (24) पुत्र धन्नु निवासी गांव बाड़का पंचायत खरोटी के रूप में हुई है। यह हादसा बुधवार सुबह लगभग आठ बजे के करीब हुआ। चालक देसराज अपने सहयोगी के साथ बैरास्यूल खड्ड में डनून नाले के समीप पानी से रेत निकाल रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर खड्ड के तेज बहाव की चपेट में आने लगा। जिसके चलते चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर खड्ड के बहाव में आकर पलट गया।
विज्ञापन
चालक का सहयोगी ट्रैक्टर से खड्ड में कूद कर जान बचाने में कामयाब रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को पानी से निकाला गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई। गौर तलब है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काम चलता है। इस संबंध में डीएसपी चंबा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन