{"_id":"580e09154f1c1bc877bc256c","slug":"one-captured-11years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बंधक बनाकर पीटने के मामले में भगोड़ा 11 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बंधक बनाकर पीटने के मामले में भगोड़ा 11 साल बाद गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 24 Oct 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
भगौड़ा पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में नामजद उद्घोषित अपराधी मंगत राम पुत्र फिन्नू राम निवासी गांव रेह पंचायत भटोली को पीओ सेल ने करीब ग्यारह वर्ष बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगत राम के खिलाफ वर्ष 2005 में पत्नी को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में डलहौजी थाना में मामला दर्ज किया गया था। मंगत राम मामले में जमानत मिलने के बाद पेशियां भुगतने अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
बाद में अदालत ने मंगत राम को उद्घोषित अपराधी करार देते हुए पुलिस के पीओ सेल को तलाशने की जिम्मेदारी दी। इसी बीच पीओ सेल के मुख्य आरक्षी हमीद मोहम्मद व आरक्षी सोहेल खान व रविंद्र कुमार को मंगत राम के दिल्ली में होने का पता चला।
विज्ञापन
जहां मंगत राम एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। पीओ सेल की टीम ने मंगत राम को गिरफ्तार करने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा रखा था। सोमवार सवेरे मंगत राम के देवीदेहरा में होने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर उसे गिरफतार कर लिया। मंगत राम को अदालत में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपराधी के पकड़े जाने की पुष्टि की है।