फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nagar nikaye election

आज से शुरू होगा नगर निकाय चुनावों का असली मुकाबला

Thu, 31 Dec 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 31 Dec 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
nagar nikaye election

नगर निकाय चुनावों में असली मुकाबला आज से शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लेने का समय है और उसके बाद बाकी बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन भरने के बाद से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बागियों को मनाने में जुटी हैं। दोनों ही पार्टियों को दो-दो वार्डों में अपनों से टक्कर मिल रही है।

विज्ञापन


धड़ोग वार्ड में भाजपा के पास कोई भी उम्मीदवार नहीं है। यहां कांग्रेस निर्विरोध जीत दर्ज कर सकती थी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से दो प्रत्याशी चुनाव में उतर आए हैं। उम्मीद लगाई जा रही थी कि कांग्रेस इस वार्ड में समझौता कर लेगी, लेकिन अभी तक उपाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली महिला उम्मीदवार ने हथियार नहीं डाले हैं।
विज्ञापन

 फिलहाल शुक्रवार को तीन बजे के बाद शुरू होने वाला प्रचार आठ दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी उम्मीदवार नियम के अनुसार प्रचार कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस बार नगर परिषद के चुनाव में काफी उलटफेर देखने को मिल सकता है। नगर परिषद की अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने इस बार नामांकन दाखिल नहीं किया है। जबकि पिछले चुनाव में वो आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गई थीं।
इनसेट...
भाजपा करेगी उल्टफेर : जय सिंह
भाजपा के चुनाव प्रभारी जय सिंह का कहना है कि पार्टी इस बार चंबा शहर में उलटफेर करेगी। रोचक परिणाम सामने आएंगे। अब तक सिर्फ एक सीट पर सीमित रही भाजपा इस बार नगर परिषद की कम से कम छह सीटों पर कब्जा करेगी।


इनसेट...
कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें : नैय्यर
कांग्रेस नगर परिषद चुनाव के लिए बिल्कुल तैयार है। सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। जीत की बड़ी उम्मीद के साथ मैदान में उतरे रहे हैं। सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे। सभी मतभेद शुक्रवार को खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed