फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nagar nikaye election

चंबा नगर परिषद में 38 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

Tue, 29 Dec 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 29 Dec 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
nagar nikaye election

चंबा। नगर परिषद चंबा में निकाय चुनावों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। ग्यारह वार्डों के लिए 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन भरने के आखिरी दिन रिकॉर्ड 22 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। सुबह से ही एसडीएम कार्यालय के बाहर उम्मीदवारों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। नामांकन भरने के आखिरी दिन दोनों ही राजनीतिक पार्टियों से जुड़े उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन



चंबा नगर परिषद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार जुलाहकड़ी वार्ड से हैं। यहां से छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जबकि हटनाला, सुराड़ा और हरदासपुरा वार्ड से पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। सुल्तानपुर, कसाकड़ा और चौगान में तीन-तीन उम्मीदवारों ने वार्ड पर दावेदारी जताई है।
विज्ञापन



जबकि जनसाली, चौंतड़ा, सपड़ी और धड़ोग वार्ड में आमने-सामने की लड़ाई में दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही बड़ी राजनीतिक पार्टियों के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी ने भी एक वार्ड में अपना उम्मीदवार उतारा है। जबकि कई वार्डों में भाजपा व कांग्रेस के बीच विद्रोह की वजह से उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई है। इस बार चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हो रहे हैं इसके बावजूद दो-दो उम्मीदवारों के मैदान में होने से भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई भी जगजाहिर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

इनसेट...
पहली जनवरी को मिलेंगे चुनाव चिन्ह : एसडीएम
उधर, एसडीएम चंबा बचन सिंह का कहना है कि मंगलवार तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था और तीन बजे तक 22 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। चंबा में कुल 38 उम्मीदवार अब मैदान में हैं जिनकी छंटनी और नाम वापसी के बाद पहली जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed