फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   murder in chamba

चांजू में हत्या कर फेंका था शव

Sun, 08 Jan 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Sun, 08 Jan 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
murder in chamba

चांजू (चंबा)। चांजू परगने के नगौड़ी गांव में बीते शुक्रवार को मिले 28 वर्षीय युवक के शव का रविवार को टीएमसी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में मिले शुरूआती साक्ष्यों के बाद पुलिस इस मामले को अब हत्या की दृष्टि से जांच कर रही है।

विज्ञापन


हालांकि पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट अभी संबंधित थाना में नहीं पहुंची है। लेकिन टीएमसी के पोस्टमार्टम विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि कर दी है कि युवक की मौत के कारण प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या है। उधर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर जिस महिला व उसके बेटे से पूछताछ की थी, अब पुलिस उन्हीं मां बेटे को इस मामले में मुख्य आरोपी मान कर चल रही है। लिहाजा मामला साफ होने के बाद अब पूछताछ में सख्ती बढ़ा देगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह चांजू के नगौड़ी गांव के एक युवक बुद्घि प्रकाश का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ था। लिहाजा सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा अस्पताल लाया। जहां पर चिकित्सकों ने यह कह कर पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया कि यह पोस्टमार्टम कोई विषय विशेषज्ञ ही कर सकता है। ऐसे में पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए टीएमसी ले जाना पड़ा। जहां पर युवक की मौत के तीन दिन बाद रविवार को पोस्टमार्टम हो पाया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पुलिस को मिल चुके है साक्ष्य : डीएसपी 
डीएसपी सलूूणी महिंद्र सिंह मिंहास ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस को जो आवश्यक साक्ष्य चाहिए थे, वह पुलिस को चिकित्सकीय जांच के बाद मिल चुके हैं। इस मामले के मुख्य आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि युवक की मौत का रहस्य खुल सके। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट पहुंचने के बाद मामले की धारा में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed