{"_id":"580500ab4f1c1b592c702d7e","slug":"men-fell-in-valley-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में गिरकर मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांक में गिरकर मजदूर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,चंबा।
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजियार में ढांक में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी गांव भाड़गा डाकघर खजियार रविवार शाम को मजदूरी करके घर लौट रहा था। लेकिन, घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर उसकी तलाश करते रहे। जहां पर वह काम करता था, वहां पर भी उसके बारे में पूछा। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
सोमवार सुबह परिजनों और गांववासियों ने दोबारा से उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान रमेश घर से कुछ ही दूरी पर ढांक में गिरा हुआ मिला। इसकी सूचना गांववासियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपनी कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपने पीछे दो लड़कियां छोड़ गया है। जबकि पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि खजियार में ढांक में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन