{"_id":"589218734f1c1b7c3de83181","slug":"man-fell-in-valley-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीघार की ढांक में मृत मिला मजदूर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालीघार की ढांक में मृत मिला मजदूर
ब्यूरो, अमर उजाला, होली (चंबा)।
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र होली की कालीघार में गिरने से एक पैंसठ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान आपतु राम पुत्र भुंखू राम निवासी गांव गुलेई पंचायत सांह उपतहसील होली के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आपतु राम मजदूरी करता था। मंगलवार शाम आपतु काम के सिलसिले में अपने गांव गुलेई से होली मुख्यालय गया था। शाम को वह अपने घर गुलेई के लिए निकला। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आपतु कालीघार की ढांक में मृत अवस्था में मिला। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने आपतु के शव को कब्जे लेकर उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके उपरांत पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।