{"_id":"56f0041c4f1c1b4e02f14d25","slug":"khari-car-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ा-खैरी मार्ग पर खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौड़ा-खैरी मार्ग पर खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 21 Mar 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौड़ा-खैरी मार्ग पर लाल पुल पर कार दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बलदेव पुत्र गोरखु निवासी गांव डुगली डाकघर भलेई अपनी कार नंबर एचपी 47-4095 में ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन
बलदेव एनएचपीसी के पावर हाउस खैरी में कार्यरत था। इसी दौरान लाल पुल पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फुट गहरी खाई में जा पहुंची। जिसके कारण बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना के दौरान गाड़ी में बलदेव के साथ और कोई भी सवार नहीं था।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चौड़ा-खैरी मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव का डलहौजी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों को जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, हादसे के बाद समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर गहरी ढांक है और सड़क भी बेहद तंग है। जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
विज्ञापन