फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   High Alart

प्रदेश में हाई अलर्ट के बाद चंबा में बढ़ी पुलिस की चौकसी

Sat, 23 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चुवाड़ी, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, चुवाड़ी, चंबा Updated Sat, 23 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

कांगड़ा जिले में तीन संदिग्ध दिखने के बाद जिले के सीमावर्ती चंबा जिले में सुरक्षा कड़ा कर दिया है। शनिवार को चुवाड़ी पुलिस ने लाहड़ू से लेकर सिहुंता और कांगड़ा के नूरपुर के साथ लगते सांझी नाले तक वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई क्षेत्रीय और बाहरी वाहन की चेकिंग की गई।

विज्ञापन


कांगड़ा से चंबा पहुंचने के लिए नूरपुर चंबा और सिंहुता चंबा दो मुख्य मार्ग हैं। जहां पर दिन भर में सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं, तो रात के समय भी वाहनों की गतिमयता जारी रहती है। लिहाजा प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जारी हाई अलर्ट के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल कांगड़ा के गग्गल से रहस्यमयी परिस्थितियों के बाद टैक्सी चालक का शव तो मिल चुका है, लेकिन अभी तक अज्ञात लोगों द्वारा कब्जाई गई टैक्सी का कुछ पता नहीं चल सका है। इस लिहाज से भी चंबा कांगड़ा की सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। इसके अलावा पुलिस और गुप्तचर विभाग चंबा में होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी हुई है। इस संबंध में डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर ने बताया कि प्रदेश में हाई अलर्ट के बाद चंबा में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाले वाहनों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed