फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ‌fire in kiradi

किराड़ी गांव के मकान में लगी आग, तीन मवेशी जले

Thu, 01 Dec 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 01 Dec 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
fire in kiradi
घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत जुनास के किराड़ी गांव में वीरवार सुबह करीब पांच बजे एक मकान में आग लग गई।

विज्ञापन


अग्निकांड की इस घटना में किशन चंद पुत्र रत्न चन्द और हरिलाल पुत्र रत्न चंद के मकान प्रभावित हुए हैं। आग की घटना से मकान का रसोईघर व गौशाला जलकर राख हो गई। मकान में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते मकान राख हो गया।

आग की चपेट में आई गौशाला मे बंधे एक गाय और दो भेड़ें भी जल गई। जिस समय घर में आग लगी उस समय घर में शादी का माहौल था। उसी दौरान मकान में लगी आग को देखकर गांव के सभी लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने मकान में लगी आग को समय रहते काबू पा लिया, अन्यथा पूरा गांव जल कर राख हो सकता था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग की घटना की जानकारी संबंधित नायब तहसीलदार को दी। जिन्होंने मौके पर जाकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि भी प्रदान की। उधर, नायब तहसीलदार प्रकाश शिंह ने बताया कि वीरवार को किराड़ी गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। जिससे किशन चंद पुत्र रत्न चन्द और हरिलाल पुत्र रत्न चंद के परिवार प्रभावित हुए। दोनों परिवारों को राहत राशि प्रदान कर दी गई है। नुकसान का पूरा आकलन करने के बाद बाकी राशि भी जल्द प्रदान की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड पीड़ित की बेटी की थी शादी
अग्निकांड की इस घटना ने हरि लाल पर आफत डालने का काम किया है। हरि लाल की बेटी की शादी भी वीरवार को ही थी। रात को बेटी की बारात आनी थी और पूरा परिवार स्वागत की तैयारियों में था। लेकिन अग्निकांड की वजह से शादी के लिए रखा सामान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed