{"_id":"843239827c4121fced2b8dfb1f036f04","slug":"fire-hindi-news-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजोत्रा अग्निकांड पीड़ितों को एक हफ्ते में मिलेगी फौरी राहत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भजोत्रा अग्निकांड पीड़ितों को एक हफ्ते में मिलेगी फौरी राहत
ब्यूरो /अमर उजाला, तेलका, चंबा
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजोत्रा पंचायत के पंजोगा गांव में आग लगने से बेघर हुए परिवारों के लिए राहत के प्रयास शुरू हो गए हैं। तीनों परिवारों को राजस्व विभाग ने गांव में ही रहने की व्यवस्था की है। इसके अलावा पांच-पांच हजार रुपये फौरी मदद भी इन परिवारों को दी गई है। शुक्रवार को मौके पर गई टीम शनिवार को वापस लौट आई। इस टीम ने पूरी रिपोर्ट आलाधिकारियों को दे दी है। इसमें लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
तहसीलदार सलूणी अजय पराशर ने बताया कि आग से भारी तबाही हुई है। विभाग एक सप्ताह के भीतर सभी प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की कोशिश करेगा। वन विभाग से लकड़ी मुहैया करवाने के लिए भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के रहने का इंतजाम सरकारी आवास में किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने वहां रहने से इंकार कर दिया। उसके बाद उन्हें गांव के ही एक घर में पनाह दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से चार-पांच लाख रुपये की मदद दिलाने की विभाग की प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह भजोत्रा पंचायत के पंजोगा गांव में आग लगने से पांच कमरे और गौशाला राख हो गई थी।
विज्ञापन