{"_id":"57238c9f4f1c1b5d0ca91562","slug":"fake-id-in-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर नकली आईडी बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर नकली आईडी बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
facebook
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को भद्दे संदेश भेजने और ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को चंबा पुलिस ने हमीरपुर के भोरंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चंबा थाना में चार लड़कियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद से पुलिस आरोपी की धरपकड़ का अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान अशीष (30) पुत्र अशोक कुमार निवासी भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। पीड़ित सभी लड़कियां चंबा की रहने वाली हैं। सभी शिकायतकर्ता पहली अप्रैल को सदर थाना चंबा आई थी। यहां उन्होंने आरोपी की फर्जी आईडी बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने की शिकायत की। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना था। पुलिस पिछले कुछ समय से उसकी हर हरकत पर नजर रख रही थी। आरोपी फर्जी आईडी से संदेश भेजता था। पीड़ित लड़कियों की फोटो कॉपी करता था और उनका गलत इस्तेमाल कर रहा था। पहले वह लड़की की फर्जी आईडी से संपर्क साधता था और फिर फोन नंबर हासिल करने के बाद फोन पर अश्लील बातें और संदेश भेजने शुरू कर देता था।
विज्ञापन
इस सब की पुष्टि होने के बाद पुलिस की एक टीम ने भोरंज में दबिश देकर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे चंबा ले आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उसका रिमांड मांगेंगी। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने चंबा की चार लड़कियों को ब्लैकमेल करने के आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बड़ी ही मुस्तैदी से आरोपी को हमीरपुर से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 506, 509 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन