फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   current in water pipe, cattle dead

पेयजल पाइप में आ गया करंट, मवेशी मरे

Mon, 06 Feb 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Mon, 06 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
current in water pipe, cattle dead
करंट से मरी भेड़ें - फोटो : अमर उजाला

चंबा-बालू मार्ग पर सुल्तानपुर के पास सोमवार सुबह पेयजल पाइप में करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर दो भेडे़ं मर गईं। एक अन्य भेड़ को भी करंट लगा मगर उसे बचा लिया गया। करंट आने की सूचना बिजली बोर्ड को दी।

विज्ञापन


इसके बाद सुल्तानपुर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। पेयजल पाइप में करंट कैसे आया, इसका पता नहीं चल पाया। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने घटनास्थल का दौरा किया मगर उन्हें कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार आशिक मोहम्मद पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कसाकड़ा सोमवार सुबह अपनी भेड़ों को चराने के लिए बालू की तरफ ले जा रहा था। सुल्तानपुर पहुंचने पर उसकी तीन भेड़ों को पेयजल पाइप लाइन से करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भेड़ को बचा लिया गया जबकि दो की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने और भेड़ों के मरने के बाद सुल्तानपुर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने करंट की सूचना बिजली बोर्ड को दी।

बिजली बोर्ड ने भी हरकत में आते हुए सुल्तानपुर की बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए बंद कर दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पेयजल पाइप में करंट आने की पूरी जांच की गई। इस दौरान पाइप में करंट आने के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पेयजल पाइप को मिट्टी से ढक दिया गया ताकि सड़क से गुजरते समय कोई भी आदमी या जानवर इसकी चपेट में न आ सके।


सहायक अभियंता हरिंद्र सिंह ने बताया कि सुल्तानुपर में पेयजल पाइप में करंट आने का मामला सामने आया है। कर्मचारी पाइप में करंट आने की पूरी जांच कर रहे हैं। जहां पर बिजली की तार पेयजल पाइप को छू रही होगी उसे वहां से हटा दिया जाएगा।
000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed