फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   child died in tanda

पीलिया से देवगाह गांव की बच्ची की टांडा में मौत

Tue, 19 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Tue, 19 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

पीलिया की चपेट में आई सलूणी के देवगाह गांव की रहने वाली चार वर्षीय बच्ची की टांडा में मंगलवार को मौत हो गई। बच्ची का मंगलवार को सलूणी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चार वर्षीय बच्ची को पीलिया हो गया था। जिसके बाद उसे चंबा से 13 जुलाई को टीएमसी रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन


जहां पर पीलिया बढ़ने की वजह से 19 जुलाई को बच्ची ने दम तोड़ दिया। उधर पूरे देवगाह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 18 जुलाई को पीलिया फैलने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और आईपीएच विभाग ने प्रभावित गांव का दौरा किया था। इस दौरान आईपीएच व स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर सप्लाई किए जा रहे पानी के सैंपल भी जांच के लिए भरे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचे बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान कुछ बच्चों में बुखार के लक्षण पाए जाने पर उन्हें अस्पताल लाने का परामर्श दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को मौके पर भेजना चाहिए था ताकि उनके बच्चों के स्वास्थ्य की सही जांच हो पाती। विभाग ने यहां बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी को हालात का जायजा लेने के लिए भेज कर ग्रामीणों के साथ मजाक किया। उधर पीलियाग्रस्त बच्ची की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग सलूणी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मंगलवार को भी कार्यकारी बीएमओ नरेंद्र की अगुवाई में देवगाह गांव का दौरा किया गया। इस दौरान इस गांव के कुछ बच्चों में हल्के बुखार के लक्षण भी पाए गए। जिन्हें फौरन चिकित्सालय ले जाने का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट देखने के बाद करेंगे कार्रवाई : एसडीएम
इस बारे में एसडीएम सलूणी विजय कुमार ने घटना के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि बच्ची की रपिोर्ट देखने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग व आईपीएच  को देवगाह गांव में उचित निरीक्षण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed