{"_id":"589c76a14f1c1b8a5f378568","slug":"charas-caught-in-banikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में पठानकोट निवासी से चरस पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा में पठानकोट निवासी से चरस पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 09 Feb 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बनीखेत में पठानकोट के भरोल गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को 502 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार निवासी भरोल, सुजानपुर (पठानकोट) के रूप में हुई है।
डलहौजी पुलिस ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत के पास नाका लगाया था। इस दौरान विनोद कुमार एक बैग लेकर गुजर रहा था कि पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इससे वह घबरा गया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली।
उसके बैग से पुलिस को 502 ग्राम चरस बरामद हुई। नतीजतन पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत विनोद को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी चंबा हेडक्वाटर वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन