{"_id":"5749cf4d4f1c1ba22c6938e6","slug":"challan-in-illigal-minning-in-ravi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी में अवैध खनन पर पुलिस ने काटे चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रावी में अवैध खनन पर पुलिस ने काटे चालान
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sat, 28 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को पुलिस ने रावी नदी किनारे जाकर अवैध खनन करने वालों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर 3100 रुपये जुर्माना वसूल किया।
चंबा में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्त ने सभी विभागों को अवैध खनन पर चालान काटने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस, वन सहित अन्य विभागों के अधिकारी रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के चालान काट रहे हैं।
जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन के सबसे ज्यादा चालान काटे हैं। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक अभियान छेड़ रखा है। रोजाना रावी नदी के विभिन्न स्थानों में दबिश देकर चालान काटे जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।