{"_id":"587a502e4f1c1bdf09ba7f85","slug":"car-accident-in-chamba-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी में गिरी कार, इंजीनियर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रावी में गिरी कार, इंजीनियर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रावी नदी में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-भरमौर मार्ग पर एक कार हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इंजीनियर दिनेश चंदेल (30) पुत्र राम प्रकाश निवासी बैहनाजट्टा (बिलासपुर) कार्यालय जा रहा था कि इसी दौरान ढकोग नामक स्थान पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। इससे इंजीनियर दिनेश चंदेल की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में और कोई नहीं था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की मौजूदगी में शव को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को दिनेश चंदेल के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव परिजनों को सौंप दिया है। दिनेश चंदेल उपमंडल भरमौर की उप तहसील होली में निर्माणाधीन एक विद्युत परियोजना में कार्यरत था।
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग खूनी हादसों के लिए जाना जाता है। यहां सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी हटी दुर्घटना घटी की कहावत को सच होते देर नहीं लगती है। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। सड़कों पर वाहन चलाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखें। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन