{"_id":"aded107dcff94ad219c3e9cf69fbd6f0","slug":"bus-overloding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस ऑपरेटर बेखौफ कर रहे ओवरलोडिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस ऑपरेटर बेखौफ कर रहे ओवरलोडिंग
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में निजी बसों में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग की जा रही है। यहां कई ऐसे रूट हैं जहां चलने वाली निजी बसों में रोजाना ओवर लोडिंग हो रही है, लेकिन अभी तक इन बस ऑपरेटरों के खिलाफ पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। चंबा-साहौ, चंबा-सिढ़कुंड, चंबा-तीसा, चंबा-सलूणी सहित कई ऐसे रूट हैं जहां पर रोजाना बसों की छत्तों पर सवारियां लटकी रहती है।
विज्ञापन
निजी बसों में होने वाली ओवर लोडिंग की वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, लेकिन निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण बेखौफ होकर सवारियां बैठा रहे हैं। कई बार बस में बैठी सवारियां चालक-परिचाक से ओवर लोडिंग नहीं करने की मांग कर चुकी है, लेकिन बस ऑपरेटर ओवरलोडिंग करने से नहीं मानते।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अजय कुमार, अशोक, शक्ति प्रसाद, देवी सिंह, ओम प्रकाश, जय चंद, प्यार सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि साहौ, तीसा, सलूणी व सिढकुंड सड़क पर सबसे ज्यादा ओवर लोडिंग हो रही है। उन्होेंने ओवरलोडिंग करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने बताया कि सभी निजी बस ऑपरेटरों को बसों में ओवरलोडिंग नहीं करने के निर्देश दिये गये हैं।
उधर, आरटीओ कृष्णा नेगी ने बताया कि परिवहन विभाग समय-समय पर ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है। अगर किसी भी बस के छत पर सवारियां बैठी हुई पाई गई तो उस बस का परमिट भी रद्द किया जा सकता है।