फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   boy killed by lighting in lothal village

लोथल में बिजली गिरने से बालक की मौत

Fri, 27 Jan 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Fri, 27 Jan 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सियुला में बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसकी पहचान संतोष कुमार पुत्र व्यासो निवासी लोथल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय संतोष कुमार अपने मवेशियों को चारा लेने के लिए घर के साथ घासनी में गया। उसी दौरान आसमान में जोर-जोर से गड़गड़ाहट शुरू हो गई। जब वह घासनी से चारा उठाकर घर की तरफ चलने लगा तो उसी दौरान बिजली सीधे उसके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से वह पूरी तरह से झुलस गया था। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। गांववासियों ने हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि लोथल गांव में बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेज दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed