फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bjp protest agaist jnu incident

जेएनयू प्रकरण के खिलाफ भाजपा में आक्रोश

Sat, 20 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 20 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

जेनयू प्रकरण के खिलाफ भाजपा ने चंबा में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिधि गृह से लेकर बाजार चौक तक रैली निकाली। इस दौरान नारों के माध्यम से जेएनयू घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। सदर विधायक बीके चौहान ने बताया कि जेएनयू में अफजल गुरु के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें देश विरोध नारे लगाए गए। कांग्रेस देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उन्हें छोड़ने की मांग कर रही है। इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में हुई घटना निंदनीय है। इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, सदर विधायक बीके चौहान, भाजपा वरिष्ठ नेता जय सिंह, योगराज, विनायक रैणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed