{"_id":"5913453f4f1c1b2d3f850c8b","slug":"bear-attack-young-man-in-chamba-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारेई में युवक पर भालू ने किया हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारेई में युवक पर भालू ने किया हमला, घायल
Updated Wed, 10 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बारेई गांव में एक युवक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। हमला उस वक्त किया गया जब युवक मनोज कुमार (40) पशुओं को चरा रहा था।
विज्ञापन
भालू के हमले में उसे टांगों पर चोटें आई हैं। मनोज को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। मनोज कुमार मंगलवार शाम को गांव के पास ही पशुओं को चरा रहा था।
इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने का शोर सुनकर अन्य पशुपालक भी वहां पर पहुंचे।
उनके आने से भालू भाग गया। उन्होंने मनोज कुमार को एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि घायल को जरूरी उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन
कहा कि उसे भर्ती कर लिया गया है।