{"_id":"57fbbf764f1c1b695228eca7","slug":"bear-attack-on-army-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी आर्मी कैंट में रीछ ने जवान को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डलहौजी आर्मी कैंट में रीछ ने जवान को किया लहूलुहान
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी के आर्मी कैंट एरिया के रिहायशी परिसर में रविवार की रात रीछ ने एक जवान को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस तरह का यह दूसरा मामला है जब रीछ ने डलहौजी के आर्मी कैंट एरिया के रिहायशी परिसर में जवानों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते वर्ष भी एक भालू ने इसी क्षेत्र में एक आर्मी जवान पर हमला बोल कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। रविवार रात डलहौजी के आर्मी कैंट एरिया में ड्यूटी देने जा रहे गोरखा राइफल के मेजर सूबेदार कृष्ण बहादुर गुरंग पर जेसीओ मेस के पास रीछ ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
चिल्लाने पर आर्मी के जवान दौड़े व शोर मचाने पर रीछ भाग गया। लेकिन जवान के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। जहां से घायल जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल डलहौजी में दाखिल करवाया गया। लेकिन जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पठानकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। वहां उपयुक्त स्वास्थ्य उपचार मिलने के बाद पीड़ित जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की रिपोर्ट सोमवार सुबह पुलिस स्टेशन डलहौजी में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र ने बताया कि यह मामला पुलिस के पास आया है। उन्होंने बताया कि डलहौजी के इस हिस्से में घना जंगल है। जिसकी वजह से यहां पर रीछ की संख्या अच्छी खासी है। लिहाजा इस दिशा में वन्य प्राणी विभाग से वार्तालाप किया जाएगा।