फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   agitation

एचआरटीसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 02 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

परिवहन निगम के कर्मचारियों की टिकट काटने के मुद्दे पर सभी कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। मंगलवार को परिवहन निगम से जुड़े कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग कर निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की। परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरवन कुमार ने बताया कि हाल ही में परिवहन प्रबंधक ने कर्मचारियों की टिकट काटने का फैसला किया है जोकि गलत है।

विज्ञापन


कर्मचारी परिवहन निगम की सेवा कर रहे हैं और उन्हें यह सुविधा कई वर्षों से हासिल है। ऐसे में कर्मचारियों को इस सुविधा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर निगम कर्मचारियों के सालों से लंबित मुद्दों का समाधान नहीं कर पाया है। दूसरी ओर नई नीतियों को कर्मचारियों पर लादा जा रहा है। सभी कर्मचारियों ने एकजुटता से इस निर्णय के खिलाफ नौ फरवरी को भी शिमला में आवाज बुलंद करने की बात कही है।
विज्ञापन


परिवहन निगम कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी हड़ताल भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। निगम व सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना होगा। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, शशि पाल, प्रीतम, कुलदीप, उत्तम, प्रमोद व प्रदीप सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed